October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर कांग्रेसियों ने निकाला गुबार

सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर कांग्रेसियों ने निकाला गुबार
किच्छा(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। पुलभट्टा में सड़क  निर्माण को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेसी नेता सुरेश पपनेजा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छठे शनिवार को पुलभट्टा के समीप धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को दरकिनार कर आर्थिक लाभ के मार्ग पर चल पड़ी है। जिसके चलते प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरीके से थम चुके हैं साथ ही सड़कों का हाल बद से बदतर हो चुका है जिससे आए दिन दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है जो चिंताजनक है। पपनेजा ने बताया कि इससे पूर्व वे एनएच व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए पुलभट्टा में ही हनुमान चालीसा का पाठ भी कर चुके हैं, ताकि सोया हुआ प्रशासन जाग सके। इसके अलावा वे एक दिन के लिए भूख हड़ताल पर भी बैठे थे। पपनेजा ने चेतावनी दी है कि अगर सड़क का निर्माण शीघ्र अति शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन को भी बाध्य होंगे। विदित हो कि सुरेश पपनेजा पिछले लंबे समय से एनएच के क्षतिग्रस्त मार्ग को पूरा कराए जाने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के मुख्य पदाधिकारियों का मौके पर मौजूद ना होना अक्सर चर्चाओं को हवा देता रहा है। परंतु आज कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन में विलंब के साथ पहुंचना एक बार पुनः चर्चाओं को हवा दे गया। इस दौरान पपनेजा के साथ पारस पपनेजा, रजत पपनेजा, पंडित रामकिशोर शर्मा, वीरपाल, परमजीत सिंह, दर्शन सिंह हिंदुस्तानी, विक्रम कोरंगा, विनोद पंत, दिलीप सिंह बिष्ट, महेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *