October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रांजिट कैम्प स़डक के लिए धरने पर बैठे कांग्रेसी

ट्रांजिट कैम्प स़डक के लिए धरने पर बैठे कांग्रेसी
रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। महानगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं के साथ ट्रांजिट कैंप मुख्य सड़क पर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य का ढीली गति के कारण स्वीकृति होने के 3 वर्ष बाद नहीं हो पाया है। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने बताया कि 15 मई 2017 को मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद निर्माण प्रारंभ होना था जिसे आंदोलन करने के बाद छह माह पूर्व सड़क के ठेकेदार ने आधी सड़क से भी कम 900 मीटर का बेस तैयार करके छोड़ दिया अभी तक वैसे ही आधा अधूरा पड़ा हुआ है सड़क पर बड़े-बड़े गड्डे बन गए हैं गाड़ियों से टुकटुक से मोटरसाइकिल से आने-जाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं लोग चोटिल हो रहे हैं जबकि पूरी सड़क 2.2 किलोमीटर बनना है जिसकी नाली का टेंडर अलग है और सड़क का टेंडर अलग है और जिस हिसाब से ठेकेदार और विभाग की ढुलमुल रवैया से प्रतीत होता है कि यह सड़क 10 वर्षों में बनकर तैयार होगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि अति शीघ्र विभाग ने सड़क निर्माण कार्य में तेजी नहीं दिखाई तो आज तो संकेतिक धरना दिया जा रहा है आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के अलावा पार्षद मोहन कुमार कैलाश राठौर नेता प्रतिपक्ष मोनू निषाद के अलावा दिलीप अधिकारी प्रदेश सचिव परिमल राय प्रदेश सचिव नंद लाल, रोबिन विश्वास, जय तरफदार, दीपक कीर्ति, छोटे लाल शर्मा, रामप्रसाद, प्रदेश सचिव नंदलाल काला दास, रामाधार गंगवार, उमा देवी, बेबी सीकदार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *