October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोसी नदी मेे बहीं तीन महिलाएं

एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
गरमपानीं। अल्मोड़ा -हल्द्वानी हाईवे पर जौरासी के पास कोसी नदी पार घास काटने गई तीन महिलाएं कोसी नदी के तेज बहाव में बह गई। महिलाओं के नदी में बहने पर हड़कंप मच गया। आनन- फानन में प्रशासन पुलिस व एसडीआरएफ को सूचना दी गई। कोसी के तेज बहाव से रेस्क्यू में काफी दिक्कतें हुईं। करीब दो घंटे बाद एक महिला का शव बरामद हो सका। दो महिलाओं के शव अभी बरामद नहीं हो सके है। हाईवे पर चमडिया निवासी कमला जलाल( 28) पत्नी राजेंद्र जलाल व लता(30) पत्नी हरीश बिष्ट तथा लता(29) पत्नी दलीप सिंह रविवार सुबह रोजाना की तरह अल्मोड़ा हाईवे पर जौरासी के समीप कोसी नदी पार मंग्रास के जंगल में घास काटने गई। सुबह बारिश के दौरान घर से निकलते समय कई लोगों ने उन्हें मना भी किया मगर वे तीनों कोसी नदी पार कर घास लेने चली गई। वापसी में तीनों महिलाएं नदी के किनारे पहुंचे और नदी पार करने घास का गट्टर सर पर रख कोसी नदी पार करने की कोशिश की। महिलाएं कोसी नदी के बीचो-बीच पहुंची ही थी कि एकाएक कोसी नदी का पानी बढ़ गया। पानी महिलाओं के गर्दन तक आ पहुंचा। जौरासी निवासी आनंद सिंह ने महिलाओं को वापस जाने की आवाज दी काफी चिल्लाने के बाद भी महिलाओं ने कोई आवाज ना सुनी। एकाएक असंतुलित होकर तीनों महिलाएं कोसी नदी पर ही गिर पड़ी। महिलाओं के कोसी नदी में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूर कमला का शव बरामद हुआ। दो महिलाओं का अभी कुछ पता नहीं चल सका है रैस्क्यू अभियान जारी है। मौके पर एसडीएम रिचा सिंह, कोतवाल आशुतोष सिंह, एसआई आशा बिष्ट, एएसआई अमित कुमार, विमल मिश्रा, एसडीए प्रभारी राम सिंह बोरा, लाल सिंह, दीपचंद्र सती, बालम सिंह, कैलाश परगाई नरेंद्र सिंह आदि डटे हुए हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *