October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संत कबीर दास जी को किया नमन
रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर मेयर रामपाल सिंह के नेतृत्व में तमाम लोगों ने रम्पुरा स्थित संत श्री कबीर दास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कबीर दास जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान बहुत ही आदरणीय है। गुरु एक सेतु है जो ज्ञान और शिष्य को जोड़ता है। एक गुरु ही अपने ज्ञान रूपी अमृत से शिष्य के जीवन में धर्म और चरित्र जैसे बहुमूल्य गुणों का सिंचन कर उसके जीवन को सही दिशा व अर्थ प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संत कबीर दास जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। समाज को आज उनके बताये मार्ग का अनुसरण करने की जरूरत है। मेयर ने सभी को गुरू पूर्णिमा की बधाई दते हुए कहा राष्ट्र व चरित्र निर्माण में लगे ऐसे सभी गुरुजनों को नमन किया। इस दौरान नेता भाजपा नेता चंद्रसेन कोली, शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि गोपी सागर, पार्षद प्रतिनिधि राम किशन कोली, नत्थू लाल, रतन दास, अमर दास पुजारी, पृथ्वी दास,चन्द्रपाल दास, त्रिलोक दास, राम चरन दास, झम्मन दास, बाबू राम, ओमप्रकाश, भुवनेश, लाल सिंह, राम मिलन, विनोद, मूल चन्द, राम सिंह, सियाराम आदि थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *