October 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खेत में खाद डालने गए किसान की करंट से मौत

गदरपुर( उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। खेत में खाद डालने गए 45 वर्षीय किसान की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत की खबर परिजनों को ही दौर में कोहराम मच गया। किसान अपने पीछे पत्नी, 3 पुत्रियां व पांच पुत्र के परिवार को रोता बिलखते छोड़ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सकेनिया निवासी 45 वर्षीय मंगल पुत्र अंतराम प्रातः 9ः00 गांव के ही 5 अन्य लोगों के साथ पूरन चंद नामक व्यत्तिफ़ के खेत में खाद डालने गया था। खाद डालने के बाद मंगल अपने खेत कि और चला गया। जब काफी समय बाद में मंगल घर नहीं लौटा तो परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की गई। इस बीच राहगीरों ने बताया कि मंगल को खेत में खड़े खंबे की तार की चपेट में आने से करंट लग गया है और उसकी मौत हो गई है। मंगल की मौत की सूचना परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और मंगल के शव को घर ले आए। मृतक मंगल अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन पुत्रियां और पांच पुत्रें को रोता भी लगता छोड़ गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *