October 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर में एसपीओ समेत दो कोरोना पॉजिटिव

रूद्रपुर। शहर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज रैपिड टैस्ट में एक एसपीओ समेत दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों को उपचार के लिए कोविड सेंटर भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी बार्डर पर पुलिस के साथ कोरोना वारिय के रूप में तैनात इंद्रा कालोनी निवासी एसपीओ की रैपिड टेस्ट में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। बताया जाता है कि एसपीओ को बुखार की शिकायत थी। जिसपर उसका रैपिड टेस्ट किया गया जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाया गया। उसे उपचार के लिए कोविड सेंटर भर्ती कराया गया है। उधर नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में फरार चल रहा युवक भी रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ट्रांजिट कैम्प थाने के एसओ विद्यादत्त जोशी ने बताया कि ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र का एक युवक बीते दिनों नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था उसके खिलाफ लड़की के परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आज मुखविर से सूचना मिली कि युवक और नाबालिग लड़की रूद्रबिलास चीनी मिल के पास देखे गये हैं। जिस पर पुलिस टीम दोनों को लेने के लिए मौके पर पहुंची। उन्हें थाने लाने से पहले बॉर्डर पर कोरोना का रैपिड टैस्ट किया गया। जिसमें युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जबकि युवती नेगेटिव मिली है। युवक को पुलिसस ने कोविड सेंटर भर्ती कराने के साथ ही नाबालिग लड़की को होम क्वारंटाइन कर दिया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *