October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा के वार्ड 16 में बनाया कंटेनमेन जोन

किच्छा(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 में युवक के कोरोना पॉजेटिव आने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी रुद्रपुर जिला चिकित्सालय भेजते हुए 13 घरों को कंटेंटमेंट जोन व 92 घरों को बफर जोन में रखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। बताते चलें कि बीती 17 जुलाई को वार्ड 16 निवासी युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको इलाज हेतु रुद्रपुर जिला चिकित्सालय भेज दिया। देर शाम महिला की कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया जिसके उपरांत विभाग द्वारा युवक के परिजनों को भी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। साथ ही एहतियात के तौर पर विभाग द्वारा वार्ड के 13 घरों को कंटेंटमेंट जोन व अन्य घरों को बफर जोन में रख दिया गया। चर्चाओं की माने तो महिला के संपर्क में नगर पालिका के एक कर्मचारी के आने के बाद पालिका प्रशासन में भी हड़कंप मच गया जिसके बाद पालिका प्रशासन द्वारा एहतियातन पालिका भवन को सैनिटाइज कराया गया। बताया जा रहा है कि युवक विगत दिनों पूर्व इलाज हेतु बरेली के राम मूर्ति में गई थी जिसके बाद युवक की तबीयत खराब हो गई फिलहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा युवक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने में लग गए हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *