October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरकी पैड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से दीवार ध्वस्त

देहरादून(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। हरिद्वार में रात में हुई तेज बारिश के कारण हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड के पास की दीवार पर रखे गए बिजली के ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर समेत दीवार ध्वस्त हो गई। घटना के वत्तफ़ आसपास किसी के ना होने के कारण जान के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इस हादसे के बाद क्षेत्र की बिजली बाधित हो गई। पुलिस प्रशासन और श्री गंगा सभा के सेवादारों ने आसपास बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं का हर की पैडी ब्रह्मकुंड पर जाना रोक कर क्षेत्र में फैले मलवे को हटाने का काम शुरू कर दिया। वहीं, दून शहर और उसके आस-पास के क्षेत्रें में मंगलवार सुबह से ही रिमझिम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं, आने वाले दो दिनों में देहरादून, मसूरी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। उधर, बारिश के कारण हुए भूस्खलन से बदरीनाथ हाइवे नंदप्रयाग के पास व भनारपानी में बंद है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *