October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रामनगर में मुख्य बाजार सील, स्वास्थ्य विभाग ने की स्क्रीनिंग

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
रामनगर । नगर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की संयुत्तफ़ टीम ने नगर के मुख्य बाजार को सील करते हुए यहां रह रहे लोगों की स्क्रीनिंग करते हुए जागरूक रहने के निर्देश दिए। नगर क्षेत्र में 12 लोग अब तक कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई स्क्रीनिंग में करीब 8 लोग कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने की बात सामने आई है। इन सभी को क्वॉरेंटाइन करने की कार्रवाई की जा रही है। ज्ञात रहेगी नगर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव करीब एक दर्जन लोग हुए थे जिसके बाद पूरे शहर में जहां एक और हड़कंप मचा था तो वहीं स्वास्थ्य व स्थानीय प्रशासन भी इसको लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया कोरोना पॉजिटिव हुए लोगों में 4 नाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस महामारी को लेकर लोग एक बार फिर से दहशत में आ गए जिसके बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव आए नाइयों के संपर्क में आने वाले लोगों से अपनी जांच कराने को लेकर कई बार आग्रह भी किया था लेकिन इसके बावजूद भी कई लोग इस जांच से बचते हुए दिखाई दिए जिसके बाद प्रशासन ने अपना कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार की शाम मुख्य बाजार की चारों लाइनों को वेरीकैटिंग करते हुए यहां पर लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोकने के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रखने के आदेश दिए थे। मंगलवार को मुख्य बाजार की इन सभी गलियों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां रह रहे लोगों की स्क्रीनिंग करते हुए आवश्यक जांच भी की तथा लोगों से विभाग को सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी लोग बाजार के नाइयों के संपर्क में आए हैं तो वह अपनी जांच तत्काल कराएं तथा स्वयं व अपने परिवार को सुरक्षित रखें मुख्य बाजार में स्क्रीनिंग को लेकर बाजार के हर कोने पर पुलिस के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात मिले तो वही एसडीएम विजय नाथ शुक्ल, कोतवाल रवि कुमार सैनी, एसएसआई जयपाल सिंह चौहान, नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक भी मुख्य बाजार में घूमते हुए दिखाई दिये और अधिकारियों ने भी सतर्क व जागरूक रहने की अपील करते हुए लोगों से की जा रही कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की बाजार बंदी के दौरान मुख्य बाजार की चारों लाइनों में स्थित कई बैंक भी बंद रहे। वहीं मंगलवार को मुख्य बाजार में रहने वाले लोगों की हुई स्क्रीनिंग के मामले में नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक ने बताया कि बाजार में करीब 8 लोग जांच के दौरान ऐसे मिले हैं जो पॉजिटिव आए नाई के संपर्क में आए थे उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों को अब कोरेंटिन करने की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *