October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

साइबर सेल ने वापस दिलाये ठगे गये 2-85 लाख रूपये

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। दो अलग अलग मामलों में साईबर ठगों द्वारा ठगे गये 2 लाख 85 हजार रूपये साईबर सेल की कड़ी मेहनत के बाद पीड़ितों को वापस मिल गये। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने पत्रकारों को बताया कि दक्ष एनक्लेव गंगापुर रोड रूद्रपुर निवासी मोहम्मद इरशाद के क्रकिड कार्ड से सम्बंधित जानकारी लेकर साइबर ठगों ने 2 लाख की ऑनलाइन ठगी कर ली थी। इसके अलावा सितारगंज निवासी दीवान नाथ गोस्स्वामी के बैंक खाते से 85 हहजार रूपये साइबर ठगों ने धोखाधड़ी करके निकाल लिये थे। दोनों मामलों की जांच के लिए साइबर सेल को लगाया गया था। लम्बी छानबीन के बाद आखिरकार साइबर टीम ने ठगी के शिकार हुए दोनों लोगों को ठगे गये 2 लाख 85 हजार रूपये वापस दिला दिये। एसएसपी कार्यालय में आज पीड़ितों के परिजनों को उक्त धनराशि उनके खातों में वापस दिलाये जाने की जानकारी दी गयी। खुलासा करने वाली टीम में साइबर सेल के उपनिरीक्षक हिमांशु पंत, कांस्टेबल चंदन बिष्ट, आनन्द कश्मीरा, पूजा मेहरा, ज्योति चौधरी आदि शामिल रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *