October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अधिक दवा खिलाने से बिगड़ी तबियत,पूरे शरीर में छाले पड़ गए!

काशीपुर( उद संवाददाता)। दवाओं की डोज मानक से अधिक देने के कारण मरीज की हालत अचानक बिगड़ गई। उसके पूरे शरीर छाले पड़ गए। हालत नाजुक होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बड़े भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम मानपुर रोड, कचनाल गाजी निवासी राहुल यादव पुत्र रवि यादव ने बताया कि बीते 17 जुलाई को उसके छोटे भाई रोशन को अचानक पेट में दर्द हुआ। पीड़ा असहनीय होने पर वह भाई को लेकर नई बस्ती बगिया कूट स्थित डॉ अंसारी के आवामी क्लीनिक पहुंचा। डॉ- ने कुछ दवाइयां दी और वह भाई को लेकर घर लौट आया। आरोप है कि लगभग दो घंटे बाद भाई की हालत खराब हो गई। उसके पूरे शरीर में इंफेक्शन हो गया। तन पर छाले और पेट दर्द के कारण उसकी हालत जब ज्यादा नाजुक हो गई तो उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहाँ अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि गलत दवाओं की खुराक अत्यधिक मात्र में देने के कारण इंफेक्शन हुआ। फिलहाल कोतवाली में मौजूद एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने प्रकरण संज्ञान में आने के बाद जाँच का आश्वासन दिया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *