October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रामनगर । लकड़ी तस्करों ने वन विभाग के सुरक्षा दावों की पोल खोलते हुए जंगल से अवैध रूप से 14 पेड़ खैर के काट डालें सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने काटी गई लकड़ी तो बरामद कर ली लेकिन टीम के हाथ एक भी तस्कर नहीं लगा। वन विभाग बरामद लकड़ी की कीमत 3 लाखरुपए से अधिक बता रहा है । जानकारी के अनुसार रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के अंतर्गत अपर कोसी ब्लॉक के स्मृति वन क्षेत्र में शनिवार की रात अज्ञात लकड़ी तस्करों ने जंगल में 14 खैर के पेड़ अवैध रूप से काट दिए। घटना की जानकारी कोसी रेंज के रेंजर आनंद सिंह रावत को मिलते ही उन्होंने मामले में गंभीरता दिखाते हुए वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचते हुए लकड़ी तस्करों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन विभाग की कोशिश तस्करों के लिए पूरी तरह हवाई साबित हो गई। लकड़ी तस्कर मौके पर कैंटर वाहन को छोड़कर फरार हो गए। रेंजर रावत ने बताया कि तस्कर कैंटर संख्या यूपी 15 एटी/3721 मैं खैर की लकड़ी काटकर ले जा रहे थे लेकिन बारिश के कारण जंगल में पानी एकत्रित होने के कारण जमा हुई मिट्टðी में उत्तफ़ वाहन फंस गया,तब तक वन कर्मी मौके पर पहुंचे ही थे कि तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि अज्ञात तस्करों द्वारा जंगल से 14 पेड़ खैर के काटे गए हैं तथा विभाग द्वारा वाहन व लकड़ी को जप्त करने की कार्यवाही करते हुए तस्करों की तलाश शुरू कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ अपराध भी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया वाहन उत्तर प्रदेश के बागपत इलाके का है तथा वाहन स्वामी की भी तलाश की जा रही है । टीम में वन दरोगा वीरेंद्र प्रसाद पांडे, मंजू बहुगुणा, किशोरी लाल, वनरक्षक जगदीश प्रसाद, देव सिंह, मेहरा तेजपाल आदि मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *