October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चार घरों में पकड़ी बिजली की चोरी, मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। गदरपुर क्षेत्र के अवर अभियंता विद्युत वितरण के नेतृत्व में टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिये ग्राम महेशपुर में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने गांव में चार घरों में एलटी लाइन से कटिया डाल कर बिजली का प्रयोग होते पकड़ा। टीम ने मौके से केविल बरामद कर पुलिस में चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक अवर अभियंता गिरीश चन्द्र पाठक के नेतृत्व में गतदिवस टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिये अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान टीम ग्राम महेशपुर में पहुंची और चैंकिग शुरु की। अवर अभियंता के मुताबिक गांव में चौंकिग के दौरान सुरेन्द्र कुमार बठला,कृष्णा रानी,सुनील कुमार और राजन अरोरा के घर पर एलटी लाइन से सीधे कटिया डाल कर बिजली का प्रयोग होते पकड़ा। टीम ने चारों के घरों से केविल बरामद की। बाद में चारों के खिलाफ कार्रवाई के लिये कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्टð ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर चारों पर बिजली चोरी का संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई पान सिंह तोमक्याल को सौंपी गई है। बता दें कि बिजली चोरी को रोकने के लिये विभागीय अधिकारियों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

व्यापारी के घर के बाहर खड़ी कार चोरी
रुद्रपुर। शहर के एक व्यापारी के घर के बाहर खड़ी कार चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। कार चोरी की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कार ले जाते दिखाई दिया है। जानकारी के मुताबिक डाक्टर कालोनी निवासी व्यापारी अभिषेक कुमार पुत्र स्व-सूरज कुमार ने अपनी कार संख्या यूके 06एएफ-1174 शनिवार शाम अपने घर के बाहर खड़ी की थी। रात जब वह घर से बाहर निकला तो कार गायब देख उसके होश उड गए। कार चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस भी हरकत में आ गयी। इस दौरान आस पास के थानों की पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो चोरी करने वाला कैद हो गया। कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्टð ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है और अज्ञात के खिलाफ मुकप्रा दर्ज कर लिया है। बता दें कि पुलिस रात भर कार की लोकेशन खंगालती रही, कार के हल्द्वानी के तरफ जाने की जानकारी पुलिस को मिली है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *