October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ग्रामीणों ने चोरी की मोटरों के साथ एक दबोचा

चौकी पहुंचकर जताया आक्रोश, नहीं थम रहा वारदातों का सिलसिला
काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर से बीते शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा उड़ाई गई पानी की 8 मोटरों में से दो आज सुबह झाड़ियों में पड़ी पाई गई। इस दौरान एक चोर को ग्रामीणों ने झाड़ियों से रंगे हाथ दबोच कर उसे पुलिस के हवाले करते हुए चौकी पर चोरियों के खुलासे को लेकर हंगामा भी काटा। गौरतलब है कि रिपोर्टिंग पुलिस चौकी शिवराजपुरपट्टðी पट्टðी के अंतर्गत आने वाले गांव भवानीपुर में गत शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा खेतों में लगी पानी की 8 मोटरों को एक के बाद एक उड़ा दिया गया। चोरी गई मोटरों में से दो नजदीक गन्ने के खेत में गांव वालों द्वारा बरामद कर उसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने दोनों मोटर अपने कब्जे में ले ली वही आज प्रातः 9 बड़ी नहर के नजदीक एक अज्ञात व्यत्तिफ़ द्वारा दो मोटरों को आम की टोकरी की आड़ में छुपा कर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था तभी किसी ग्रामीण की अचानक नजर पड़ी और उसने अन्य की मदद से उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। ज्ञातव्य यह भी है कि पुलिस की घोर लापरवाही व् गलत नीतियों के कारण चौकी क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ साहू से एक माह के भीतर पानी की आधा दर्जन मोटरें खेतों से चुराई गई जिसके पुलिस आज तक कही कोई सुराग नहीं लगा सकी। ऐसे ही उत्तफ़ गांव के प्राचीन शिव मंदिर चोरी गया इन्वर्टर बैटरी का मामला भी चौकी पुलिस की लापरवाह कार्यप्रणाली के चलते खटाई में चला गया। फिलहाल मोटर चोरी की घटनाओं को लेकर आज रिपोर्टिंग चौकी शिवराजपुर पट्टðी पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने इस पर आक्रोश जताते हुए खुलासे की मांग किया उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने अब भी चोरियों का खुलासा नहीं किया तो वह मामले को ऊपर तक ले जाएंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *