October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नाबालिग के अश्लील फोटो किये वायरल

काशीपुर। अनैतिक संबंध बनाने से मना करने पर शरारती तत्वों ने नाबालिग के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ला महेशपुरा मदर कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी नाबालिग पुत्री को कतिपय लोगों द्वारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा है। किशोरी ने जब इस पर आपत्ति जताते हुए ऐसा करने से मना किया तो शरारती तत्वों ने उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। किशोरी की मां का कहना है कि शरारती तत्वों की इस हरकत के कारण समाज में उसकी इज्जत खराब हुई इसके अलावा बेटी का भविष्य भी अंधकार में हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *