October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाविप ने कोतवाली में मनाया स्थापना दिवस

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
सितारगंज। भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस के अवसर पर कोतवाली सितारगंज में मास्क वितरित किये और कोरोना महामारी में उत्कर्ष प्रदर्शन पर कोतवाली के सभी अधीनस्थ अधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान परिषद के अध्यक्ष महेश मित्तल ने बताया कि भाविप एक समाजसेवी संस्था है। 10 जुलाई सन 1963 में इसका गठन हुआ और तब से लेकर आज तक यह परिषद विभिन्न सामाजिक कार्यों को निरन्तर हर शहर की शाखाओं के माध्यम से करती आ रही है। रत्तफ़दान शिविर, निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, निशुल्क हेल्थ शिविर, समूहगान प्रतियोगिता, विकलांग शिविर, पर्यावरण को लेकर जनमानस में जागरुकता आदि कार्यक्रमों को करती रहती है। कोतवाल सलाउद्दीन खान ने परिषद द्वारा दिये गये सम्मान के प्रति आभार जताया। इस मौके पर सरपरस्त अजीत सिंह जोशन,अध्यक्ष महेश मित्तल, सचिव राजकुमार सिडाना, संरक्षक पवन बड़सीवाल, कोषाध्यक्ष अमित गोयल, राजू हरियाणवी, एस सी पन्त,अधिवत्तफ़ा अनन्त प्रकाश शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रभात कुमार, एस आई चन्दन सिंह बिष्ट,एस आई अनवर खान, नरेन्द्र यादव, मुकेश टंगडिघ्या, चन्द्रकिरन पंवार, जितेन्द्र कुमार, पूजा टम्टा, हेम उपाध्याय आदि लोग रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *