October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रम्पुरा क्षेत्र से चोरी हुई मारूति वैन बरामद, पांच शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
रुद्रपुर। रम्पुरा क्षेत्र से तीन जुलाई को चोरी हुई मारुति वैन को पुलिस ने बरामद कर मामले में पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये चोर वैन का इस्तेमाल चोरी की घटना में करना चाहते थे। लेकिन वैन खराब हो जाने के कारण वह पुलिस के हत्थे चढ़ गये। कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्टð ने खुलासा करते हुये बताया कि बरेली के फरीदपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने अपनी वेन संख्या यूपी 25एई-0136 रुद्रपुर में फूफा के घर के पास खड़ी की थी। 4 जुलाई की सुबह जब वह अपने घर वापस जाने के लिए उठा तो उसकी वेन गायब थी। उन्होंने बताया कि वैन स्वामी ने आस पास लगे सीसीटीवी में चोरों की हरकत कैद देख कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर वेन की लोकेशन पता लगा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार रात किच्छा रोड से पांच लोगों को वेन कार के साथ दबोच लिया। कोतवाल के मुताबिक पकड़े गये पांचों शातिर दिमाग है उनका इरादा कार को चोरी की घटना में प्रयोग करने का था। पकड़े गए पांचों ने अपने नाम पहाड़गंज निवासी रितिक गुप्ता पुत्र प्रेम प्रकाश,अजय पुत्र पूरन लाल,गौतम सरकार पुत्र गणेश सरकार, अजय सिंह पुत्र राजकुमार तथा शहंशाह पुत्र नजाकत बताये। पुलिस उनका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। पांचों के खिलाफ कार्रवाई के बाद जेल भेजने को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। टीम में एसआई जीआर गोला,कांस्टेबल विमल कुमार,हरि कृष्ण,महेन्द्र कुमार शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *