October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। अज्ञात चोरों ने एक जिम के ताले तोड़कर वहां से डेढ़ लाख का सामान पार कर लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए आस पास लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक रम्पुरा निवासी पियूष कुमार पुत्र सुनील कुमार का प्रीत बिहार में बेस्ट डेन जिम है। लॉकडाउन के बाद से ही जिम बंद पड़ा हुआ है। आज सुबह जिम स्वामी पियूष कुमार किसी काम से जिम में पहुंचा तो जिम के गेट का ताला टूटा मिला। भीतर जाकर देखा तो वहां से इनवर्टर, एसी, म्यूजिक सिस्टम के अलावा, डम्बल, रॉड सहित डेढ़ लाख से अधिक का सामान गायब था। जिम स्वामी की सूचना पर रम्पुरा पुलिस चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए आस -पास लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *