October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिला कांस्टेबल के भाई ने एसओ पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

रुड़की। महिला कांस्टेबल मंजीता की संदिग्ध परिस्थितियों मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में मृतका के भाई ने एसओ और सिपाही पर मंजीता का शारीरिक और मानसिक शोषण करने, जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर प्रताड़ित करने और भेदभाव करने का आरोप लगाया है। बता दें दो दिन पहले झबरेडा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल मंजीता का शव उसके आवास पर फांसी के फंदे से लटका मिला था। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। इस मामले में मृतका के भाई ने झबरेड़ा थाने के एसओ और एक सिपाही पर बहन को शारीरिक और मानसिक रुप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। जिससे एक बार फिर से हड़कंप मच गया है। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसकी बहन और सिपाही प्रविंद्र इससे पहले एक साथ रुड़की के गंगनहर कोतवाली में तैनात थे। प्रविंद्र पहले से ही उसकी बहन को शारीरिक और मानसिक रुप से परेशान करता था। मृतका के भाई ने एसओ पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि वर्तमान में उसकी बहन का तबादला रुड़की थाने में हो गया था लेकिन झबरेड़ा एसओ उसे रिलीज नही कर रहे थे बल्कि उसे आए दिन शारीरिक- मानसिक रुप से परेशान करते थे और जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर परेशान करते थे। इतना ही नहीं अश्लील हरकत कर उससे गाली-गलौच भी करते था। इसकी जानकारी महिला कांस्टेबल ने अपने मंगेतर को भी दी थी। एसओ और सिपाही पर लगाए गए आरोपों के बाद हरिद्वार पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतका के भाई ने सिपाही परविंद्र पर षडड्ढंत्र के तहत उसकी बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा कि सिपाही परविंद्र ने हत्या को आत्महत्या का रुप दिया है। पुलिस ने सिपाही के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुदकमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है ।मोड़

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *