October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक शुक्ला की तबियत बिगड़ी, कोरोना जांच के लिए भेजा सेंपल

रूद्रपुर। किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला बीती रात तेज बुखार की चपेट में आ गये। जिससे उनके परिजनों में हड़कम्प मच गया। एहतियात के तौर पर शुक्ला आज खुद घर पर ही होम क्वारंटाइन हो गये। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विधायक के निवास पर पहुंचकर कोरोना जांच के लिए सेंपल लिया और उसे लैब में भेजा है। बता दें विधायक राजेश शुक्ला कल कई घंटों तक जिला अस्पताल में रहे थे। किच्छा निवासी एक महिला की जिला अस्पिाल में लापरवाही से हुई मौत के बाद शुक्ला ने कई घंटे जिला अस्पताल में धरना दिया। उन्होंने जिला अस्पताल के जिम्मेवार अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगायी थी। दिन भर की व्यस्तता के बाद शाम को जब विधायक शुक्ला घर पहुंचे तो उन्हें बुखार चढ़ गया। इससे शुक्ला और उनके परिजन चिंतित हो गये। शुक्ला ने आज खुद इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभगा को दी जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्ला के निवास पर पहुंचकर कोरोना जांच के लिए उनका सैंपल लिया। सैंपल को फिलहाल जांच के लिए लैब में भेज दिया है। विधायक शुक्ला ने बताया कि एहतियात के तौर पर उन्होंने फिलहाल खुद को घर पर ही क्वारंटाइन किया है। जांच रिपोर्ट आने तक वह किसी से नहीं मिलेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *