उत्तराखंड कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन, SIR में अनियमितताओं का आरोप
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपकर SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया में कथित रूप से सामने आ रही अनियमितताओं की शिकायत की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के दौरान कई योग्य मतदाताओं के नाम कथित तौर पर गलत तरीके से मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। पार्टी ने यह भी दावा किया कि कुछ युवाओं को मृत या अनुपस्थित दिखाए जाने तथा नोटिस प्रक्रिया में लापरवाही बरते जाने की शिकायतें सामने आई हैं।ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस मीडिया विभाग की चेयरपर्सन एवं राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा, CWC सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सह प्रभारी मनोज यादव, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रभारी व मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, CWC सदस्य करण माहरा और CWC सदस्य एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से मांग की कि SIR प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और किसी भी पात्र नागरिक का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से न हटे, यह सुनिश्चित किया जाए।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा जरूरी है। पार्टी ने आयोग से सभी शिकायतों की निष्पक्ष सुनवाई करने और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
