गौरक्षक दल के सदस्यों ने प्रतिबंधित मांस से भरा पिकप पकड़ा
रूद्रपुर (उद संवाददाता)।गौ रक्षक दल द्वारा एक सूचना पर काशीपुर मार्ग पर पीछा करने के बाद एक पिकप वाहन को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें प्रतिबंधित गौ मांस बरामद किया गया। बताया जाता है कि जिस समय बाईक सवार गौ रक्षक के सदस्यों द्वारा पिकप वाहन का पीछा किया जा रहा था तो वाहन चालक ने उनको वाहन उसे कुचलने का भी प्रयास किया गया। गौरक्षक दल के सदस्यों ने रोष में वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और वाहन को चालक सहित पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार गौरक्षक दल के सदस्यों को गुरूवार प्रातः यह जानकारी मिली कि गदरपुर की ओंर से एक पिकप वाहन में प्रतिबंधित मांस ले जाया जा रहा। सूचना मिलने पर दल के सदस्यों ने वाहनों के साथ काशीपुर मार्ग पर सभी वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी । इसे दौरान एक पिकप वाहन संख्या यूके 04 सीबी 0653 गदरपुर की ओर से आता दिखाई दिया। जिस पर बाईक सवार दल के सदस्यों ने उसे रोकने की कोशिश की तो पिकप वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया। काफी कोशिशों के बाद पिकप वाहन को गाबा चौक पर फ्लाई ओवर पर पकड़ लिया गया। जब चालक उनसे उलझने लगा तो रोषित दल के सदस्यों ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्र में प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। दल के सदस्यों ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर वाहन को चालक सहित पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि मांस गदरपुर से किच्छा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चालक सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


