Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नंदा चौकी पुल से यातायात बहाल : भर दिया गड्ढे को.. एप्रोच रोड धंसने की होगी जांच, दोषी अधिकारी-ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

देहरादून। नंदा की चौकी पर 16 करोड़ की लागत से बनाये गये नवनिर्मित पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा भारी बारिश के चलते धंसने के बाद शासन और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह है कि पुल पूरी तरह सुरक्षित है और एप्रोच रोड की मरम्मत कर यातायात भी बहाल कर दिया गया है। देहरादून में लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के बाद धामी सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्रा 12 घंटे के भीतर मार्ग पर आवागमन बहाल कर दिया। मुख्यमंत्राी पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन और संबंध्ति एजेंसियों ने समन्वित रूप से अभियान चलाकर रिकॉर्ड समय में मरम्मत कार्य पूरा किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लगातार हो रही बारिश और नदी के तेज बहाव के कारण एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी बह गई, जिससे सड़क पर गड्ढा बन गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुल सुरक्षित है, लेकिन निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी और यदि किसी अधिकारी या ठेकेदार की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार रात हुई भारी बारिश के कारण एप्रोच रोड के नीचे से मलबा बह गया, जिससे सड़क का एक हिस्सा धंस गया। विभाग ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य करते हुए गड्ढे को भर दिया है और यातायात सुचारू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य अभियंता को मौके पर भेजा गया है, जो घटना के कारणों की जांच करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी अधिकारी या ठेकेदार की जिम्मेदारी तय होती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सचिव ने यह भी कहा कि लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर और बहाव बढ़ा हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिंचाई विभाग की टीम भी मौके पर तैनात है और नदी के बहाव को मोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं भी नई बनी सड़क समय से पहले क्षतिग्रस्त होने की शिकायत मिलने पर उसकी भी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभाग का लक्ष्य है कि बारिश के कारण बंद होने वाली सड़कों को हर हाल में 24 घंटे के भीतर खोल दिया जाए। बंद सड़कों की स्थिति विभागीय पोर्टल पर लगातार लाइव अपडेट की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *