Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विभिन्न विकास कार्यों के लिए 93 करोड़ की स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में पर्यटन, सड़क संपर्क, हेलीपैड निर्माण, पुलिस अवसंरचना, शिक्षा और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए कुल 93 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन स्वीकृतियों से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही पर्यटन, आवागमन और सार्वजनिक सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद में गोल्जू मंदिर के समीप लोक निर्माण विभाग तथा पशुपालन विभाग की भूमि पर पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास के लिए 56.29 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा टिहरी गढ़वाल जनपद के टिहरी विधानसभा क्षेत्र में ज्ञानसू ग्वाड पस्सी बुडोगी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण के लिए 3.32 करोड़ रुपये तथा देहरादून जनपद के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के भानियावाला विस्थापित क्षेत्र में अठूरवाला वार्ड संख्या 7, 8, 9 एवं 10 के मुख्य और आंतरिक मार्गों के सुधारीकरण, इंटरलॉकिंग टाइल्स से चौड़ीकरण एवं पक्कीकरण के लिए 1.23 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। हरिद्वार जनपद में पुलिस आवासीय सुविधाओं के विस्तार के तहत पुराने थाना श्यामपुर में टाइप द्वितीय के 12 आवासों के निर्माण के लिए 5.76 करोड़ रुपये स्वीकृत करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 2.31 करोड़ रुपये जारी करने का अनुमोदन किया गया है। इसी प्रकार कोतवाली ज्वालापुर परिसर में 12 आवासों के निर्माण के लिए 5.70 करोड़ रुपये की स्वीकृति देते हुए प्रथम किश्त में 2.28 करोड़ रुपये तथा थाना बहादराबाद परिसर में छह आवासों के निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रूप में 1.26 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उत्तरकाशी जनपद में एडीआरएफ पोस्ट जानकीचट्टðी के निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रूप में 1.18 करोड़ रुपये, विकासखंड मोरी के ग्राम फिताड़ी में हेलीपैड निर्माण के लिए 1.39 करोड़ रुपये तथा जोशियाड़ा क्षेत्र के ग्राम कन्सेण पट्टðी बाडागîóी में पूर्व निर्मित हेलीपैड के सौंदर्यीकरण के लिए 46.45 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं टिहरी गढ़वाल के ग्राम भांगला पट्टðी दोगी में हेलीपैड निर्माण के लिए 75.68 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज पावकी देवी, नैचोली, खनाना एवं चमराडा देवी के पुनर्निर्माण के लिए 4.01 करोड़ रुपये की परियोजना के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 1.98 करोड़ रुपये जारी करने का अनुमोदन किया है। साथ ही यूजेवीएनएल लिमिटेड को चमोली जनपद के तपोवन क्षेत्र में भूतापीय ऊर्जा स्रोतों के प्रारंभिक अन्वेषण सर्वेक्षण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए 3 करोड़ रुपये की स्वीकृति देते हुए प्रथम किश्त के रूप में 1.20 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्रत बिजली योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के पात्र लाभार्थियों को राज्यांश के रूप में 20 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी करने का भी अनुमोदन प्रदान किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चमोली जनपद के थराली विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड देवाल स्थित ल्वाणी सुया मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय खीमजी के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *