August 19, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जान पर खेलकर छह छात्रों को किया रेस्क्यू

देहरादून (उद संवाददाता)। भारी बारिश के चलते स्वारना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से ट्रैकिंग के लिए गए यूपीईएस के छह छात्र जंगल में फंस गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की डाकपत्थर टीम ने दुर्गम क्षेत्र में करीब छह किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर सभी छात्रों को सकुशल बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद छात्रें को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यूपीईएस के छह छात्र मिसरास पट्टðी के थान गांव स्थित स्वारना नदी क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए गए थे। ट्रैकिंग के बाद वापस लौटते समय अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण स्वारना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा, जिससे छात्रें के लिए वापस लौटना मुश्किल हो गया और वे जंगल में ही फंस गए। छात्रें के फंसे होने की सूचना मिलते ही डाकपत्थर से एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। क्षेत्र दुर्गम होने के साथ ही नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ था। इसके चलते टीम को घटनास्थल तक पहुंचने के लिए करीब छह किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग करनी पड़ी। एसडीआरएफ जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद छात्रें तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी छात्रें को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। रेस्क्यू किए गए सभी छात्रें की हालत सामान्य है। एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बारिश के मौसम में लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नदी नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए पर्यटकों और छात्रें को नदी एवं गदेरों के आसपास जाने से बचना चाहिए। उन्होंने ट्रैकिंग या अन्य साहसिक गतिविधियों पर निकलने से पहले मौसम का पूर्वानुमान अवश्य देखने और मौसम खराब होने पर यात्रा टालने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *