October 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री ने 21 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के तहत विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए करीब 21 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत धनराशि से नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल और अल्मोड़ा जिलों में सड़क, पुलिस आवास और अन्य अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में शहीद संजय बिष्ट मोटर मार्ग के किलोमीटर चार से तितोली तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 3.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। वहीं बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में देवलधार माईथान लेटी गिरेछीना मोटर मार्ग के अवशेष हिस्से किलोमीटर सात से किलोमीटर 11.500 तक निर्माण के लिए 1.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। टिहरी गढ़वाल जिले में मोटना से झिवाली तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 3.30 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले के आरआरबी प्रथम बैलपड़ाव रामनगर वाहिनी परिसर में प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए टिनशेड निर्माण हेतु 77.32 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इसमें प्रथम किश्त के रूप में 46.39 लाख रुपये जारी किए जाएंगे। इसी क्रम में अल्मोड़ा जिले की पुलिस लाइन में टाइप द्वितीय के 16 और टाइप तृतीय के छह आवासों के निर्माण के लिए 8.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, चम्पावत, धारचूला, खटीमा, रामनगर और श्रीनगर के कार्यालयों में वीडियो कॉन्Úेंसिंग कक्षों के निर्माण के लिए 3.92 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *