October 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जसपुर क्षेत्र की सीवरेज प्रबंधन परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी

देहरादून । ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में सीवरेज और शहरी अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अमृत यू 2.0 के प्रयुक्त जल प्रबंधन घटक के तहत जसपुर क्षेत्र के लिए विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति दिए जाने की जानकारी दी। इन तीनों परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत 11.14 करोड़ रुपये है, जिसमें 10.026 करोड़ रुपये केंद्रीय सहायता के रूप में शामिल हैं। परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जसपुर क्षेत्र में सीवरेज प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही शहरी आधारभूत सुविधाओं के विकास को गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस स्वीकृति से जसपुर सहित राज्य के अन्य शहरी क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीवरेज और प्रयुक्त जल प्रबंधन जैसी आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ होने से शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं में और सुधार होगा। उन्होंने कहा कि जसपुर क्षेत्र में स्वीकृत परियोजनाओं के पूरा होने से सीवरेज प्रबंधन व्यवस्था मजबूत होगी और शहरी आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिलेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *