August 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चंपावत बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर व पैक्ड दूध के नमूने जांच को भेजे

चंपावत। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने चंपावत बाजार में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया।अभियान के दौरान बाजार स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, जिनमें जनरल स्टोर, मिठाई की दुकानें और रेस्टोरेंट शामिल हैं, का गहन निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों के FSSAI लाइसेंस, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, किचन हाइजीन तथा इस्तेमाल किए जा रहे कच्चे माल की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की।निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर पनीर और पैक्ड दूध के दो नमूने एकत्र किए गए। दोनों नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।खाद्य सुरक्षा टीम ने सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया कि वे खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। साथ ही, सभी प्रकार की खरीदारी पक्के बिल पर ही करने, खाद्य सामग्री का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने और प्रतिष्ठानों में स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई।निरीक्षण अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी एवं सहायक दिनेश फर्त्याल सहित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *