Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एएसआई संजय खाती का संदिग्ध हालातों में निधन,पुलिस लाइन में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रुद्रपुर (उद संवाददाता)। उधमसिंह नगर पुलिस विभाग से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पुलिस लाइन में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) संजय खाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 54 वर्षीय संजय खाती मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट (ग्राम मल्ला गरका) के निवासी थे और वर्तमान में रुद्रपुर कोतवाली स्थित सरकारी आवास में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को एएसआई संजय खाती की नाइट डड्ढूटी निर्धारित थी। दिन भर सब कुछ सामान्य था- उन्होंने सुबह और दोपहर का भोजन किया और आराम करने के लिए सो गए। रात करीब 10 बजे जब उनकी डड्ढूटी का समय नजदीक आया, तो पत्नी ने उन्हें जगाने का प्रयास किया। काफी कोशिशों के बाद भी जब उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजन घबरा गए। आनन-फानन में उन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे के अधिकारी और सहकर्मी मौके पर पहुंच गए। रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मंगलवार सुबह एसआई धीरज टम्टा द्वारा कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। विभाग के सहकर्मियों ने संजय खाती को एक बेहद जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया। पुलिस लाइन में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। फिलहाल, मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, लेकिन इस अचानक हुई क्षति से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *