Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जेसीबी की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर

रूद्रपुर। जेसीबी की चपेट में आकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिरौली कलां निवासी गुलफाम पुत्र अबरार हुसैन बाइक संख्या यूके-06एटी/3680 से रूद्रपुर की ओर आ रहा था कि लालपुर के समीप जेसीबी की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर उेखते हुए उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। घटना के बाद जेसीबी चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *