September 16, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जन्मदिन पर बालिकाओं ने गीत सुनाया तो आंसू नहीं रोक पाए मुख्यमंत्री: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

देहरादून। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचने पर अध्ययनरत बालिकाओं ने आत्मीयता और स्नेह के साथ मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बालिकाओं के स्नेह और भावनाओं से मुख्यमंत्री भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। जब दिव्यांग बच्चों ने अपनी मधुर आवाज में गीत सुनाया तो सीएम अपने आंसू तक नहीं रोक पाए।उन्होंने कहा यह पल उनके लिए अविस्मरणीय है और बच्चों से मिला स्नेह जन्म दिवस का सबसे अनमोल उपहार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बेटियों का आत्मविश्वास, संवेदनशीलता और दृढ़ इच्छाशक्ति सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रत्येक बच्चे में प्रतिभा और संभावनाएं हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए समान अवसर देनासभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं सीएम धामी के जन्मदिन पर स्कूली बच्चों का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *