Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पाक संसद में लगे ‘इमरान शर्म करो’ के नारे

इस्लामाबाद। बालाकोट में भारतीय वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक-2की गूंज पाकिस्तानी संसद में भी सुनाई दी। पाक संसद में कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान की नीतियों पर सवालिया उठाते हुए विपक्षी सांसदों ने इमरान खान-‘शर्म करो, शर्म करो’ के नारे लगे। इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को कहा कि भारत ने हमारी सीमा में घुसकर हमला किया है। पाकिस्तान ने कहा कि नियंत्रण रेखा का उल्लंघन कर भारत ने ‘उकसावे’ की कार्रवाई की है और इस्लामाबाद को ‘‘जवाब देने का हक है।’’ भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों द्वारा मंगलवार तड़के नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर की गई बमबारी के बाद कुरैशी ने यह बयान दिया है। सूत्रें ने बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हालात पर चर्चा करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की है। भारत द्वारा यह हवाई हमला जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में सीआर पीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले के 12 दिन बाद किया गया है। पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा कि भारत ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है और पाकिस्तान को जवाब देने का हक है। विदेश मंत्रलय में विचार-विमर्श के लिए आयोजित उच्चाधिकारियों की ‘आपात बैठक’ के बाद कुरैशी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहले तो उन्होंने आज पाकिस्तान के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई की। यह नियंत्रण रेखा का उल्लंघन है। मैं इसे नियंत्रण रेखा का उल्लंघन मानता हूं और पाकिस्तान को आत्मरक्षा के लिए समुचित जवाब देने का हक है।’’ इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) का उल्लंघन किया है। पाक सेना की मीडिया शाखा अंतर-सेवा जन संपर्क (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया है, ‘‘भारतीय वायुसेना के विमान मुजफ्फराबाद सेक्टर से घुसे। पाकिस्तानी वायुसेना की ओर से समय पर और प्रभावी जवाब मिलने के बाद वह जल्दबाजी में अपने बम गिरा कर बालाकोट के करीब से बाहर निकल गए। जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी वायुसेना ने तुरंत जवाब दिया। भारतीय विमान लौट गए।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *