Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

रूद्रपुर। नाले को खुलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टेªट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्राम कुलड़िया भगवानपुर के ग्रामीणों ने डीएम को दिये ज्ञापन में कहा कि गांव में एक नाला है जिस पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और कालोनी बना दी गयी है। नाला बंद होने के कारण गंदा पानी खेतों व घरों में पहुंच रहा है जिससे बीमारियां फैलने का खतरा हो गया है। उन्होंने कहा कि बंद पड़े नाले को खुलवाया जाये। ज्ञापन देने वालों में राकेश जोशी, अंजलि, शीला, सीमा, कविता, गुड्डी, आशा, श्यामरती, उषा, मीरा, ज्ञानवती आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *