August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ताम्रध्वज साहू को मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने पर राहुल गांधी का पुतला फूंका

हल्द्वानी, 17 दिसंबर। अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में ताम्रध्वज साहू को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने पर साहू समाज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। श्री साहू ने कहा कि दुर्ग सांसद ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ में साहू समाज के 28 प्रतिशत वोट एवं 70 लाख की हिस्सेदारी रखने वाले साहू समाज से आते हैं। उन्हें विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने विधायक का टिकट देकर मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था। लेकिन कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ताम्रध्वज साहू का नाम काटकर भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस पार्टी ने साहू समाज को वोट बैंक समझकर इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि साहू समाज 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी अहमियत बताएगा। पुतला फूंकने वालों में लोकेश कुमार साहू, महेशसाहू, हीरालाल साहू,ऋतिक साहू, चिरौंजी लाल साहू, धर्मेन्द्र साहू, रामबाबू साहू, ओमकार साहू, संजय साहू, खेमराज साहू, सागर साहू, प्रदीप साहू, सुमित साहू, आशीष साहू,दीपकसाहू, मुकेश साहू,अभिषेक साहू, विपिन साहू,अमन साहू, राजेश साहू, मनोज साहू, पवन साहू, मनीषा साहू,रेखासाहू, निशा राठौर, रोहित राठौर, महेश राठौर, विनीत अग्रवाल, बलराम हालदार,कन्हैया लाल, रोहित देव आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *