August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महाराजपुर में खेत से मोटर चोरी

लालपुर,17दिसम्बर। निकटवर्ती ग्राम महाराजपुर में गतरात्रि अज्ञात चोरों ने खेत में लगी मोटर चोरी कर ली। गौरतलब है कि ग्राम में पूर्व में भी मोटर चोरी की कई घाटनाएं घटित हो चुकी हैं जिसकी सूचना देने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। गत रात्रि भी ग्राम में खेत से मोटर चुरा ली गयी। खेत स्वामी सुरेश खुराना पुत्र स्व- देश राज खुराना निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके खेत से अज्ञात चोरों ने तीन फिट गहरे गड्ढे में दबाकर रखी गयी मोटर को चोरी कर लिया। सुरेश ने बताया कि  चोरी गयी मोटर की कीमत करीब 20हजार रूपए है। उसने बताया कि पूर्व में भी गांव के ही अमित पुत्र सीताराम, धर्मपाल कालड़ा व जुगल चराया की पानी की मोटर भी चोरी जा चुकी हैं। पुलिस ने सुरेश की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *