रेल पटरी पर क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी
रूद्रपुर (उद संवाददाता)। आज शनिवार को छतरपुर मार्ग पर फ्लाई ओवर के नीचे रेल पटरी के किनारे एक अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव पाये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक युवक का शव सिर अलग और धड़ अलग कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था। जानकारी के अनुसार आज प्रातः राह गुजरते लोगों ने छतरपुर मार्ग पर रिंग रोड़ पर बने फ्लाई ओवर के नीचे रेलवे पटरी के पास एक युवक का सिर और धड़ अलग अलग पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ ही रेलवे पुलिस मौके पर आ पहुंची। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद वहां मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई लेकिन उदसकी पहचान नहीं हो सकी। लगभग 25 वर्षीय मृतक के पहने कपड़ों से अन्देशा लगाया जा रहा है कि वह सिडकुल की किसी फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवाया और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये।


