October 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तेज रफ्तार वाहन ने मां बेटी को कुचला, दोनों की मौत

किच्छा रोड में हादसे में बाल बाल बची एक बेटी
सितारगंज। किच्छा रोड पर तेज रफ्तार बहन ने सड़क किनारे खड़ी मां और बेटी को कुचल दिया हादसे में दोनों की मौत हो गई है। हादसे के दौरान मृतका की तीसरी बेटी ने खुद कर जान बचाई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। ग्राम दड़ा निवासी 34 वर्षीय मीनू देवी पत्नी मुकेश कुमार बेटी अनुष्का और नौ वर्षीय बेटी राधिका के साथ स्कूल में आयोजित होने वाली पेरेंट्स मीटिंग के लिए शनिवार को किच्छा रोड के आरके ढाबा के निकट सड़क के किनारे खड़ी थी। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा से आकर उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की उसने मीनू देवी और 6 वर्षीय अनुष्का को कुचल दिया। जबकि उनकी दूसरी बेटी राधिका ने कूदकर जान बचाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर कुलदीप यादव ने बताया कि मीनू देवी और अनुष्का की मृत्यु हो गई है। पत्नी और बेटी की मृत्यु के बाद पिता मुकेश कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है। मुकेश कुमार दवा कंपनी में नौकरी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *