October 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

श्रीनगर (उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्रीयंत्र टापू में नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल की करीब 9-13 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं शुभारंभ किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कुल 9 करोड़ 13 लाख 26 हजार 701 रुपये की अनुमानित लागत वाली इन योजनाओं से शहर में कूड़ा निस्तारण, पर्यावरण संरक्षण, पार्कों के सौंदर्यी करण और यातायात सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार शहरी क्षेत्रें के सुनियोजित विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य केवल आधारभूत ढांचे का निर्माण करना नहीं, बल्कि शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाना भी है। नगर निकायों के माध्यम से स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। नगर निगम की ओर से इन विकास कार्यों के लिए महापौर आरती भंडारी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर शहरवासियों को विकास की सौगात दी। कार्यक्रम के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 6 करोड़ 24 लाख 42 हजार 187 रुपये की लागत से निर्मित म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग एंड डिस्पोजल फैसिलिटी (सैनिटरी लैंडफिल) का लोकार्पण किया गया। इस संयंत्र से शहर के कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा स्वर्गीय रणजीत सिंह भंडारी वाटिका में 88 लाख 33 हजार रुपये की लागत से बनने वाले प्रथम रेन वाटर हार्वेस्टिंग पार्क का शिलान्यास किया गया। इस पार्क के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा। शहरवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 22 लाख 48 हजार 514 रुपये की लागत से नगरीय सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया गया। वहीं वार्ड संख्या दो सेम गांव में प्रेम बाबा जी के आश्रम से सेम मोड़ तक 22 लाख 51 हजार रुपये की लागत से मार्ग पक्कीकरण और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *