आयुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश
हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, भुगतान, सड़क मरम्मत, विद्युत बिल, टैक्सी शटल सेवा सहित विभिन्न मामलों की सुनवाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।जनसुनवाई में दीपक मेहरा ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी दुकान से एक ठेकेदार ने करीब 25 लाख रुपये की सामग्री उधार ली थी। ठेकेदार द्वारा 16 लाख 14 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 8 लाख 86 हजार रुपये की शेष धनराशि कई बार सूचना देने के बावजूद वापस नहीं की गई। इस पर आयुक्त ने कहा कि लेनदेन से संबंधित अभिलेख सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रेशमबाग निवासी रेखा ने बताया कि उनके पति की मृत्यु के बाद उनके नाम करीब तीन बीघा पैतृक भूमि दर्ज हो गई है, लेकिन जब वह भूमि पर कब्जा लेने जाती हैं तो उनके चाचा-चाची द्वारा कब्जा नहीं दिया जा रहा है। मामले में आयुक्त ने भूमि अभिलेखों की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों पक्षों को आगामी जनसुनवाई में तलब करने के निर्देश देते हुए कहा कि अभिलेखों की जांच के बाद तथ्य सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पंचशील कॉलोनी की महिलाओं ने कॉलोनी की जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि बिल्डर से प्लॉट खरीदने के बाद कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हुई। जगह-जगह गîक्के और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।समीक्षा के दौरान सामने आया कि सड़क नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के क्षेत्राधिकार में नहीं आती, जिसके चलते इसकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। इस पर आयुक्त ने जिलाधिकारी को उक्त मार्ग का निर्माण अथवा मरम्मत कार्य जिला खनन न्यास निधि से कराने के निर्देश दिए।मुक्तेश्वर टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए भटेलिया से मुक्तेश्वर तक शटल सेवा शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शटल सेवा शुरू होने से मुक्तेश्वर में वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से राहत मिल सकती है।आयुक्त ने कहा कि शटल सेवा शुरू करने से पहले भटेलिया में स्टैंड के लिए भूमि, शौचालय समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शटल सेवा में संचालित होने वाले वाहनों की आरटीओ से फिटनेस जांच कराई जाए तथा वाहनों की स्थिति मानकों के अनुरूप हो। उन्होंने आरटीओ और संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।शीशमहल निवासी सैफी पत्नी इसरार सैफी ने पुराने विद्युत बिल की बकाया धनराशि को किस्तों में जमा करने की अनुमति दिए जाने का अनुरोध किया। मामले का संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने यूपीसीएल के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने उपभोक्ता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बकाया विद्युत बिल की धनराशि को मासिक किस्तों में जमा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उपभोक्ता को निर्धारित मासिक किस्त का समय से नियमित भुगतान करने के निर्देश दिए, ताकि बकाया धनराशि का नियमानुसार निस्तारण किया जा सके।जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के क्रम में संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।प्रथम प्रकरण में शिकायतकर्ता खीमा देवी द्वारा आधार कार्ड बनाए जाने के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की गई थी। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित स्तर से आवश्यक कार्रवाई की गई तथा शिकायतकर्ता का आधार कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।द्वितीय प्रकरण में शिकायतकर्ता चेतन जोशी द्वारा एक ही आधार कार्ड/आधार संख्या दो व्यक्तियों के पास होने से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। प्रकरण में आवश्यक जांच एवं कार्यवाही करते हुए संबंधित स्तर से समस्या के समाधान की कार्रवाई सुनिश्चित की गई।दोनों शिकायतों के निस्तारण एवं आवश्यक कार्रवाई किए जाने पर शिकायतकर्ताओं ने आयुक्त महोदय एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई में रोहित निवासी अर्जुनपुर ने मृत्यु प्रमाण पत्र को सही कराने,रेखा आर्या ने पति द्वारा मानसिक उत्पीडन एवं मारपीट करने साथ ही जान से मारने,रंजीत कौर निवासी किच्छा ने उनके प्लाट को बिना पूछे विक्रय करने,जगदीश गुप्ता ने एचएन इन्टर कालेज मे प्रबन्धन समिति का गठन नही होने एवं शान्ति निवासी बागेश्वर ने भरण-पोषण की धनराशि बहू से दिलाने का अनुरोध किया। आयुक्त द्वारा जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर किया।
