September 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज की मान्यता और 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश की उम्मीद

रुद्रपुर। पंडित रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद अब और मजबूत हो गई है। मान्यता को लेकर चल रही प्रक्रिया के बीच रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज का दौरा कर व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने लैब, स्टूडेंट स्टडी हॉल, कॉन्Úेंस रूम सहित विभिन्न ब्लॉकों का निरीक्षण किया। विधायक के अनुसार कॉलेज में पूर्व में सामने आई अधिकांश कमियों को दूर कर लिया गया है और अगले एक सप्ताह में मान्यता को लेकर सुखद खबर मिलने की उम्मीद है।मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के समक्ष वीडियो कॉन्Úेंसिंग के माध्यम से अंतरिम अपील प्रस्तुत की गई है। इसमें पूर्व में उठाई गई कमियों को दूर किए जाने और आवश्यक मानकों को पूरा किए जाने की जानकारी दी गई। अब मंत्रालय की संस्तुति के बाद राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ;छडब्द्ध द्वारा मान्यता की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।निरीक्षण के दौरान विधायक शिव अरोरा ने कॉलेज के विभिन्न हिस्सों में चल रहे निर्माण और व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। उन्होंने फर्नीचर, शैक्षणिक संसाधनों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। विधायक ने बताया कि भवन निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है और कई स्थानों पर फर्नीचर इंस्टॉलेशन का कार्य भी पूरा हो चुका है।गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए पूर्व में की गई अपील के दौरान छडब् की ओर से फैकल्टी, भवन निर्माण, फर्नीचर, बायोमेट्रिक व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक संसाधनों को लेकर कमियां बताई गई थीं। इसके बाद विधायक ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।अब कॉलेज में लैब, स्टडी हॉल, कॉन्Úेंस रूम और अन्य शैक्षणिक ब्लॉकों में व्यवस्थाएं पहले की अपेक्षा बेहतर हुई हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मान्यता के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और दस्तावेजों को पूरा कर संबंधित स्तर पर प्रस्तुत किया गया है। मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की स्थिति में भी सुधार हुआ है। कॉलेज में डॉक्टरों एवं शिक्षकों की संख्या 50 से अधिक हो गई है। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट शामिल हैं। इसके अलावा हाल ही में सात नए डॉक्टर मिलने से चिकित्सा एवं शैक्षणिक व्यवस्था को और मजबूती मिली है।प्राचार्य डॉ. चंद्रप्रकाश बसेड़ा ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के समक्ष वीडियो कॉन्Úेंसिंग के माध्यम से कॉलेज का पक्ष रखा गया है। मंत्रालय की संस्तुति के बाद छडब् द्वारा व्यवस्थाओं और मानकों का परीक्षण किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि प्रक्रिया सकारात्मक रहने पर इसी सत्र से एमबीबीएस कक्षाओं के संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में पूर्व में सामने आई कमियों को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। भवन, फर्नीचर, लैब, स्टडी हॉल और अन्य व्यवस्थाओं में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि मान्यता की प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण में है और अगले एक सप्ताह में इस संबंध में सकारात्मक सूचना मिलने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि छडब् से मान्यता मिलने के बाद शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश और कक्षाएं शुरू होने का रास्ता साफ हो सकेगा। विधायक ने कहा कि वह मेडिकल कॉलेज की प्रगति को लेकर लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और समय-समय पर स्वयं निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे हैं।विधायक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की मान्यता को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से देहरादून में मुलाकात कर आवश्यक मानकों और प्रक्रिया के संबंध में चर्चा की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मेडिकल कॉलेज की मान्यता के विषय में वार्ता की गई है।उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही चिकित्सा शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। लंबे समय से एमबीबीएस कक्षाएं शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों को इससे लाभ मिलने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. चंद्रप्रकाश बसेड़ा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुमन कुमार पांडेय, डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. सृजन श्रीवास्तव, वरुण प्रसाद, डॉ. आदित्य चौहान, मयंक कक्कड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *