September 8, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर,28 स्वर्ण समेत 71 पदक जीते

रुद्रपुर । जम्मू के इंडोर स्टेडियम भगवती नगर में 3 से 6 सितंबर तक आयोजित 15वीं नेशनल वोविनाम चौंपियनशिप में उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 25 राज्यों के करीब एक हजार खिलाड़ियों के बीच उत्तराखंड ने 28 स्वर्ण, 20 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 71 पदक हासिल कर 223 अंकों के साथ पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया। महाराष्ट्र 21 स्वर्ण, 14 रजत और 17 कांस्य पदकों के साथ 164 अंक लेकर दूसरे तथा उत्तर प्रदेश 13 स्वर्ण, सात रजत और 14 कांस्य पदकों के साथ 100 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषिपाल भारती ने बताया कि राष्ट्रीय चौंपियनशिप में उत्तराखंड के 93 खिलाड़ियों और 17 रेफरी तथा ऑफिशियल्स समेत 110 सदस्यीय दल ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, महासचिव शंकर महाबले और तकनीकी निदेशक देवेन की देखरेख में हुई। आयोजन वोविनाम एसोसिएशन ऑफ जम्मू एंड कश्मीर के सौजन्य से किया गया। उत्तराखंड के लिए स्वर्ण पदक जीतने वालों में बबीता और जशनदीप सिंह, रुनू शर्मा और मिंकू ठाकुर ने टीम इवेंट में स्वर्ण हासिल किया। इनके अलावा धैर्य भड़ाना, मानस डालाकोटी, मयंक दानू, सिद्धार्थ जोशी, लक्ष्य अधिकारी, गर्वित सिंह मेहता, कुलश्रेष्ठ, आर्य बहेटिया, सागर सिंह अधिकारी, सिद्धार्थ सिंह, मिंकू ठाकुर, हर्षित कुमार, आदित्य, अजय शर्मा, मीत दावरानी, शिवान्या कल्याण, शिविका अग्रवाल, सुनंदा रावत, लक्ष्मी चौहान, यशिका बिष्ट, बबीता अधिकारी, अपराजिता श्रीवास्तव, भूमि मान, भाविका त्रेहान, करुणा लखेरा और पलक बलूटिया ने भी स्वर्ण पदक जीते। टीम की सफलता पर वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के उपाध्यक्ष एवं तकनीकी निदेशक देवेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले कई वर्षों से वोविनाम खेल का विस्तार हो रहा है और इसकी बढ़ती लोकप्रियता का परिणाम है कि इस बार उत्तराखंड से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि वोविनाम को ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया से मान्यता प्राप्त है तथा यह एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट गेम्स, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में भी शामिल है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर सहयोग देने के लिए उत्तराखंड सरकार और खेल निदेशालय का आभार जताया। महासचिव विनोद लखेरा ने बताया कि प्रतियोगिता का कवरेज डीडी स्पोर्ट्स द्वारा किया गया है, जिसका प्रसारण जल्द किया जाएगा। अध्यक्ष ऋषिपाल भारती ने कहा कि राज्य संघ की ओर से सभी विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में जल्द सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया और वोविनाम एसोसिएशन ऑफ जम्मू एंड कश्मीर के महासचिव बृजेश भाऊ का भी आभार जताया। टीम की ऐतिहासिक जीत पर खेल मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्टð, राज्य दर्जा मंत्री कुलदीप बुटोला, मोहन पाठक, किशोर जोशी, आरोही फाउंडेशन के निदेशक डॉ. पंकज तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुग, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह, सतनाम चावला, एजे बुटसर, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, तेजराम बघेल, डॉ. संतोष कुमार, विनोद वैद्य, अमित सिंह चौधरी, मुकेश पाल, विश्वकेतु वैद्य, गंगा मेहरा, नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, मयंक श्रीवास्तव, रनू शर्मा, गुलशन कुमार, रीता आर्या, क्षितिज सिंह, रिया और भूमिका समेत अनेक लोगों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *