Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मनचलों की कंडाली से हुई धुनाई, छात्राओं ने सिखाया सबक! मुक्तेश्वर में छेड़छाड़ के आरोप के बाद बवाल

दो युवकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र में छात्राओं और युवतियों से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में जमकर हंगामा हुआ और दो युवकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, आरोप है कि बाहरी क्षेत्र से आए दो युवकों ने गांव की कुछ छात्राओं और युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध में युवतियों ने दोनों युवकों को बीच सड़क पर पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों का मुंह काला किया गया और उन्हें बिच्छू घास (स्थानीय भाषा में कंडाली) भी लगाई गई। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं। पुलिस की ओर से भी घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *