October 9, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन हुआ प्रभावित, फसल को नुकसान

ओलों से वाहनों के शीशे टूटे, रामनगर में पेड़ गिरने से स्कूटी दबी
हरिद्वार/रामनगर/गदरपुर । उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदल ली। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रें में बारिश के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। हरिद्वार में तेज हवाओं के साथ गिरे ओलों से कई वाहनों के शीशे टूट गए, जबकि रामनगर के कानिया चौराहे पर विशालकाय पेड़ गिरने से स्कूटी और फल का ठेला क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, गदरपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि से धान की तैयार फसल को नुकसान पहुंचने की सूचना है। हरिद्वार में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। करीब साढ़े दस बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान कई स्थानों पर जमकर ओले गिरे। अचानक मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण सड़क पर आवाजाही करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रुकते नजर आए। ओलावृष्टि से कई वाहनों के शीशे टूटने की भी सूचना है। रामनगर- बारिश के दौरान कानिया चौराहे पर पंजाब नेशनल बैंक के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ का भारी तना बैंक के बाहर खड़ी स्कूटी पर गिरने से वह उसके नीचे दब गई। पास में लगा फल का ठेला भी पेड़ की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि ठेला संचालक ने पेड़ को गिरते देख समय रहते वहां से हटकर अपनी जान बचा ली। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने पेड़ को हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल करने की कार्रवाई की गई। गदरपुर- क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ओले गिरने से धान की तैयार फसल को नुकसान पहुंचने की सूचना है। सुबह बारिश के दौरान अचानक ओलों की बौछार शुरू हो गई। देखते ही देखते खेतों में ओलों की चादर बिछ गई। ओलावृष्टि से ग्राम खेमपुर, बिशनपुर, बलरामनगर, गोपालनगर, सीतापुर और कौशलपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रें में किसानों को धान की फसल के नुकसान की चिंता सताने लगी। तैयार फसल प्रभावित होने से किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई। किसानों को आशंका है कि बारिश और ओलावृष्टि से उनकी उपज प्रभावित होने के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
जमकर बरसे ओले, रोड पर भी कई किलोमीटर तक दिखा ओलावृष्टि का नजारा
रुद्रपुर। शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और उधम सिंह नगर और आसपास के क्षेत्रें में तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। आसमान से गिरे बड़े पैमाने पर ओलों ने सड़कों का नजारा ही बदल दिया। रामपुर रोड पर सड़क के दोनों किनारों पर ओलों की मोटी परत जमा हो गई। बिलासपुर रोड पर कई किलोमीटर तक सड़क किनारे बिखरे ओले नजर आए। अचानक बदले मौसम के बीच ओलों से ढकी सड़कें राहगीरों के लिए कौतूहल का विषय बन गईं। तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के बाद रामपुर रोड पर ऐसा नजारा देखने को मिला मानो सड़क के दोनों ओर सफेद चादर बिछ गई हो। बारिश के पानी के साथ ओले सड़क पर बहते हुए किनारों की ओर जमा होते चले गए। कुछ ही देर में सड़क के आसपास बड़ी मात्र में ओले इकट्टòा हो गए। इस असामान्य नजारे को देखकर वहां से गुजरने वाले लोग भी हैरान रह गए। सड़क के किनारे दूर तक जमा ओलों के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सामान्य तौर पर बारिश के बाद पानी से तरबतर दिखने वाली सड़कें इस बार ओलों की सफेद परत से घिरी नजर आईं। क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि की तस्वीरें और वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन सकते हैं। अचानक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि ओलावृष्टि से फसलों और अन्य संपत्तियों को कितना नुकसान हुआ है इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल उपलब्ध नहीं है। मौसम के इस बदलाव ने लोगों को सतर्क रहने का संदेश भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *