Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्पीड़न के खिलाफ़ फ़ैक्ट्री कर्मियों ने किया प्रदर्शन

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री के कर्मचारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन के उत्पीड़न सहित अन्य मांगों को लेकर फैक्ट्री गेट पर जोदार प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर सिडकुल चौकी पुलिसकर्मियों के साथ ही फैक्ट्री के अधिकारी वहां पहुंचे और उन्होंने कर्मियों से वार्ता की। रोषित कर्मियों ने बताया कि वह सेक्टर 9 में स्थित महालक्ष्मी पोलीपेक प्रा- लि- कम्पनी में कई वर्षों से काम कर रहे है। उनका आरोप है फैक्ट्री प्रबंधन उन्हें शासनादेशानुसार निर्धारित वेतन नहीं दे रहा है। उन्हें 5 हजार नगद और 10 हजार उनके खातों में दिये जा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें कभी भी कोई छुट्टी नहीं दी जाती है। यदि किसी आवश्यक कार्य या बीमार होने काम पर नहीं आते हैं तो उनके वेतन में पैसा काट लिया जाता है। कर्मियों का यह भी आरोप है कि उन्हें कभी भी समय से वेतन नहीं दिया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रबंधन अपनी मर्जी से किसी न किसी मद को बताकर उनके वेतन में कटौती कर देता है। जिससे कर्मियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा यदि उनकी मांगों का न्यायोचित समाधान नहीं किया गया तो वह आन्दोलन तेज करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेवारी फैक्ट्री प्रबंधन की होगी। समाचार लिखे जाने तक वार्ता जारी थी। इस दौरान रामअनुज यादव, विनोद यादव, मसूद खान, सच्चिदादन्द यादव, मुकेश आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *