Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्साह और उल्लास के साथ मनाया महापौर विकास शर्मा का जन्मदिन, शिव कॉरिडोर का किया भूमि पूजन

नगर निगम में रामायण पाठ की धूम समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत
रुद्रपुर । नगर के प्रथम नागरिक महापौर विकास शर्मा का जन्म दिन बुधवार को भारी उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, जहाँ विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ते भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। महापौर ने अपने जन्म दिन की शुरुआत अपने माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेकर की। इसके उपरांत वह अपने परिजनों और कार्यकर्ताओं के साथ नीलकंठ धाम पहुंचे। यहाँ उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विशेष पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख- समृद्धि की कामना की। अपने जन्म दिन के अवसर पर महापौर ने नीलकंठ धाम में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘शिव कॉरिडोर’ के लिए मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ भूमि पूजन किया। महापौर ने कहा कि यह परियोजना रुद्रपुर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। जब महापौर नगर निगम कार्यालय पहुंचे, तो वहां का नजारा उत्सव जैसा था। ढोल-नगाड़ों की थाप और गगनभेदी नारों के साथ समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जन्म दिन के उपलक्ष्य में नगर निगम परिसर में श्री रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पाठ की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरन महापौर को किसी ने त्रिशूल, किसी ने गदा तो किसी ने तलवार भेंट कर शुभकामनाएं दी। इसके अलावा महापौर को लड्डुओं से भी तोला गया। जन्म दिन के इस विशेष अवसर पर महापौर विकास शर्मा भावुक नजर आए। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज मुझे जो प्रेम और सम्मान मिला है, वह केवल मेरा नहीं बल्कि रुद्रपुर की जनता और मेरे देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास का परिणाम है। मैं जो कुछ भी हूँ, अपने शुभचिंतकों और समर्थकों की बदौलत हूँ। राजनीति मेरे लिए सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का एक पवित्रा मार्ग है। मेरा संकल्प है कि रुद्रपुर को प्रदेश का सबसे स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित ‘स्मार्ट सिटी’ बनाया जाए। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्राी पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और विशेष आशीर्वाद से रुद्रपुर में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। शिव कॉरिडोर जैसी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम चल रहा है, जो जल्द ही धरातल पर दिखाई देंगी। हमारा लक्ष्य केवल सड़क और नाली बनाना नहीं, बल्कि एक आधुनिक और व्यवस्थित रुद्रपुर का निर्माण करना है। मैं सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि विकास की इस यात्रा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और शहर एक नए भव्य स्वरूप में नजर आएगा। सोशल मीडिया से लेकर धरातल तक महापौर को बधाई देने वालों का हुजूम उमड़ा रहा। बधाई देने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद ठुकराल, नरेंद्र अरोरा, गुरमीत सिंह, निखिल मंडल, मानस जायसवाल, चिराग कालरा, सुनील ठुकराल, विनीत अरोरा, ललित शर्मा, जगदीश लल्ला, मुकेश शर्मा, अनुज पाठक, प्रमोद शर्मा, राजेश शर्मा, गुîóू शर्मा, रोहित चंद्र, सौरभ गुप्ता, कमल पाल, गिरीश पाल, कुसुम शर्मा, अंकुश गुंबर, तरुण मुंजाल, राजेश कामरा, हिमांशु शुक्ला, शिव कुमार राय, मानवेंद्र राय, स्वाति शर्मा, प्रीति धीर, काजल और राजेंद्र मौर्य समेत सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *