September 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जनमाष्टमी पर शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां देखने उमड़ी लोगों की भीड़

शोभायात्रा का गाबा व ठुकराल सहित विभिन्न संस्थाओं ने किया भव्य स्वागत
रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रुद्रपुर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का समाजसेवी सुशील गाबा सहित अग्रवाल सभा, रूद्रपुर सांस्कृतिक मंच, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, ब्रदी केदार सेवा मंच, यादव समाज, ब्राम्हण समाज,श्री गुरू सिंह सभा, श्री सि(ेश्वर बालाजी धाम, मुस्लिम समाज, गल्ला मण्डी समिति, इलेक्ट्रोनिक एसोसिएशन, समाजसेवी बिट्टू ग्रोवर, नरेश ग्रोवर, चांदना स्वीट्स, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित तमाम लोगों ने जगह जगह स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया।लोगों ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों का अभिनंदन किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कहीं बाल स्वरूप में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन हुए तो कहीं राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों को देखने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे पहुंचे। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में शोभायात्रा को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। फ्राधे-राधेय्, फ्जय श्रीकृष्णय् और फ्नंद के आनंद भयोय् जैसे जयघोषों से पूरा शहर गूंजता रहा। भक्ति संगीत और भजनों के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में झूमते नजर आए। शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीकृष्ण एवं अन्य देवी- देवताओं की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। स्वागत के दौरान सुशील गाबा ने शोभायात्रा में शामिल सभी झांकियों का पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर अभिनंदन किया। उन्होंने शोभायात्रा के आयोजक श्री सनातन धर्म सभा के संरक्षक एवं मुख्य अतिथि विधायक तिलक राज बेहड़, अध्यक्ष महेश बब्बर सहित सभा, युवा मंच, स्त्री सत्संग सभा, गौ रक्षा दल, अग्रवाल सभा, अग्रवाल युवा मंच, यादव महासभा पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भी स्वागत करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों का भी स्वागत किया गया। पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान करते रहे। इस अवसर पर सुशील गाबा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमें धर्म, सत्य, प्रेम, सद्भाव और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने और हमारी सनातन संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।




|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *