September 3, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उधामसिंह नगर जिले के विधायकों का विकास का रिपोर्ट कार्ड: 145.86 करोड़ रूपये की विधायक निधि जून 2026 तक खर्च हुई

विधायक निधि खर्च करने में राणा अव्वल, दूसरे नंबर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा
काशीपुर। विधायक निधि खर्च के विवरण के रूप मंे उधमसिंह नगर जिले के विधायकों का विकास का रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। इसमें जिले की कुल विधायक निधि खर्च का प्रतिशत 68 हैं जबकि जिले में अव्वल रहे नामकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा की सर्वाधिक 74 प्रतिशत विधायक निधि जून 2026 तक खर्च हुई है। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड के आयुक्त ग्राम विकास कार्यालय के लोक सूचनाधिकारी से मौजूदा विधायकांें के विधायक निधि खर्च की सूचना चाही थी। इसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी/उपायुक्त ;प्रशासनद्ध ग्राम्य विकास हेमंती गुंजियाल ने 2022-23 से 2025-26 तक माह जून 2026 के विवरण की सत्यापित फोटो प्रतियां श्री नदीम को उपलब्ध करायी है। श्री नदीम को उपलब्ध विधायक निधि विवरण के अनुसार प्रति विधायक 23.75 करोड़ की दर से उधमसिंह नगर जिले के वर्तमान विधायकों को 213.75 करोड़ रूपये की विधायक निधि आवंटित हुई हैं जिसमें से 68 प्रतिशत 145.86 करोड़ रूपये की विधायक निधि जून 2026 तक खर्च हुई है तथा 67.89 करोड़ की विधायक निधि खर्च होने को शेष हैं।विधायक वार विवरण के अनुसार जिले में सर्वाधिक 74 प्रतिशत विधायक निधि नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा की खर्च हुई है। उन्होंने 555 विकास कार्यों के रूप में 1837.19 लाख के प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को भेजे हैं जिसमें से 555 कार्यों रू. 1799.27 लाख के प्रस्ताव स्वीकृत हुये हैं। इसमें से 1741.08 लाख रूपये कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त हुये जो सभी खर्च हो गये है। रू.13.28 लाख प्रशासनिक व्यय जोड़कर कुल 1754.36 लाख की धनराशि खर्च हुई है। श्री राणा द्वारा स्वीकृत कुल 555 कार्यों में 377 सामान्य वर्ग, 22 अनुसूचित जाति वर्ग तथा 156 जन जाति वर्ग केे हैं। इसमें से क्रमंशः 366, 22 तथा 154 कार्य कुल 542 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 13 कार्य प्रगति पर हैं। दूसरे स्थान पर 72 प्रतिशत विधायक निधि सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा की खर्च हुई है। उन्होंने 512 विकास कार्यों के रूप में 1824.57 लाख के प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को भेजे हैं जिसमें से 511 कार्यों रू. 1822.67 लाख के प्रस्ताव स्वीकृत हुये हैं। इसमें से 1695.07 लाख रूपये कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त हुये जो सभी खर्च हो गये है। रू.13.28 लाखघ् प्रशासनिक व्यय जोड़कर कुल 1708.35 लाख की धनराशि खर्च हुई है। श्री सौरभ बहुगुणु द्वारा स्वीकृत कुल 511 कार्यों में 353 सामान्य वर्ग, 117 अनुसूचित जाति वर्ग तथा 41 जनजाति वर्ग केे हैं। इसमें से क्रमंशः 111, 39 तथा 334 कार्य कुल 484 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 27 कार्य प्रगति पर हैं। ं तीसरे स्थान पर 71 प्रतिशत विधायक निधि काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा की खर्च हुई है। उन्होंने 141 विकास कार्यों के रूप में 1804.49 लाख के प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को भेजे हैं जिसमें से 141 कार्यों रू. 1804.48 लाख के प्रस्ताव स्वीकृत हुये हैं। इसमें से 1669.16 लाख रूपये कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त हुये जो सभी खर्च हो गये है। रू.13.28 लाख प्रशासनिक व्यय जोड़कर कुल 1682.44 लाख की धनराशि खर्च हुई है। श्री त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा स्वीकृत कुल 141 कार्यों में 111 सामान्य वर्ग, 30 अनुसूचित्र जाति वर्ग तथा त्रजाति का कोई कार्य नहीं है।। इसमें से क्रमंशः 96 तथा 24 कार्य कुल 120 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 21 कार्य प्रगति पर हैं। चौथे स्थान पर पर 70 प्रतिशत विधायक निधि गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डे की खर्च हुई है। उन्होंने 351 विकास कार्यों के रूप में 1837.54 लाख के प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को भेजे हैं जिसमें से 351 कार्यों रू. 1837.39 लाख के प्रस्ताव स्वीकृत हुये हैं। इसमें से 1655.26 लाख रूपये कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त हुये जो सभी खर्च हो गये है। रू.13.28 लाख प्रशासनिक व्यय जोड़कर कुल 1668.54 लाख की धनराशि खर्च हुई है। श्री अरविंद पाण्डे द्वारा स्वीकृत कुल 351 कार्यों में 267 सामान्य वर्ग, 47, अनुसूचित जाति वर्ग तथा 37 जन जाति वर्ग केे हैं। इसमें से क्रमंशः 259, 46 तथा 35 कार्य कुल 340 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 11 कार्य प्रगति पर हैं। पांचवे स्थान पर 69.12 प्रतिशत विधायक निधि किच्छा विधायक तिलकराज बेहड की खर्च हुई है। उन्होंने 451 विकास कार्यों के रूप में 1831.67 लाख के प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को भेजे हैं जिसमें से 438 कार्यों रू. 1786.32 लाख के प्रस्ताव स्वीकृत हुये हैं। इसमें से 1628.44 लाख रूपये कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त हुये जो सभी खर्च हो गये है। रू.13.28 लाखघ् प्रशासनिक व्यय जोड़कर कुल 1641.72 लाख की धनराशि खर्च हुई है।श्री तिलराज बेहड़ द्वारा स्वीकृत कुल 438 कार्यों में 322 सामान्य वर्ग, 116, अनुसूचित जाति वर्ग तथा जनजाति वर्ग का काई कार्य नहीं है।। इसमें से क्रमंशः 294, 109 कुल 403 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 35 कार्य प्रगति पर हैं। छठे स्थान पर 68.12 प्रतिशत विधायक निधि खटीमा विधायक भुवन चन्द्र कांपड़ी की खर्च हुई है। उन्होंने 838 विकास कार्यों के रूप में 1836.76 लाख के प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को भेजे हैं जिसमें से 814 कार्यों रू. 1805.52 लाख के प्रस्ताव स्वीकृत हुये हैं। इसमें से 1614.93 लाख रूपये कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त हुये जो सभी खर्च हो गये है। रू.13.28 लाखघ् प्रशासनिक व्यय जोड़कर कुल 1628.21 लाख की धनराशि खर्च हुई है। श्री भुवन चन्द्र कांड़पी द्वारा स्वीकृत कुल 838 कार्यों में 476 सामान्य वर्ग, 173, अनुसूचित जाति वर्ग तथा 165 जन जाति वर्ग कार्य है।। इसमें से क्रमंशः 462, 162 तथा 157 कुल 781 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 33 कार्य प्रगति पर हैं। सातवें स्थान पर 67.12 प्रतिशत विधायक निधि जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान की खर्च हुई है। उन्होंने 251 विकास कार्यों के रूप में 1726.18 लाख के प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को भेजे हैं जिसमें से 250 कार्यों रू. 1726.18 लाख के प्रस्ताव स्वीकृत हुये हैं। इसमें से 1580.85 लाख रूपये कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त हुये जो सभी खर्च हो गये है। रू.13.28 लाखघ् प्रशासनिक व्यय जोड़कर कुल 1594.13 लाख की धनराशि खर्च हुई है। श्री आदेश सिंह चौहान द्वारा स्वीकृत कुल 250 कार्यों में 192, सामान्य वर्ग, 58 अनुसूचित जाति वर्ग तथा अनुसूचित जनजाति का कोई कार्य नहीं है।। इसमें से क्रमंशः 177, 51 कुल 228 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 22 कार्य प्रगति पर हैं। आठवें स्थान पर 76 प्रतिशत विधायक निधि रूद्रपुर विधायक शिव आरोरा की खर्च हुई है। उन्होंने 454 विकास कार्यों के रूप में 1796.55 लाख के प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को भेजे हैं जिसमें से 450 कार्यों रू. 1792.41 लाख के प्रस्ताव स्वीकृत हुये हैं। इसमें से 1579.03 लाख रूपये कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त हुये जो सभी खर्च हो गये है। रू.13.28 लाख प्रशासनिक व्यय जोड़कर कुल 1592.31 लाख की धनराशि खर्च हुई है। श्री शिव अरोरा द्वारा स्वीकृत कुल 450 कार्यों में 352 सामान्य वर्ग, 71 अनुसूचित जाति वर्ग तथा 27 जन जाति वर्ग के कार्य है। इसमें से क्रमंशः 344, 21 तथा 65 कुल 430 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 20 कार्य प्रगति पर हैं। नवें स्थान पर 55 प्रतिशत विधायक निधि बाजपुर विधायक यशपाल आर्य की खर्च हुई है। उन्होंने 484 विकास कार्यों के रूप में 1556.32 लाख के प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को भेजे हैं जिसमें से 480 कार्यों रू. 1536.32 लाख के प्रस्ताव स्वीकृत हुये हैं। इसमें से 1303.13 लाख रूपये कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त हुये जिसमें 1303.11 लाख खर्च हो गये है। रू.13.28 लाख प्रशासनिक व्यय जोड़कर कुल 1316.39 लाख की धनराशि खर्च हुई है। श्री यशपाल आर्य द्वारा स्वीकृत कुल 480 कार्यों में 385 सामान्य वर्ग, 73 अनुसूचित जाति वर्ग तथा 22 जन जाति वर्ग के कार्य है। इसमें से क्रमंशः 352, 56 तथा 21 कुल 429 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 51 कार्य प्रगति पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *