Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पहाड़ी रीति-रिवाजों के साथ हल्द्वानी के फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी और अवंतिका शादी के बंधन में बंधे

ऋषिकेश । हल्द्वानी के फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी शादी के बंधन में बंध चुके है। ऋषिकेश के तपोवन स्थित एक रिजॉर्ट में मंगलवार को अपनी गर्लफ्रेंड अवंतिका भट्ट के साथ सात फेरे लिए। जिसकी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर आ चुकी है। पूरी तरह से शादी को गोपनीय रखा गया। शादी में दोनों परिवारों के परिवार वाले और करीबी लोग ही शामिल हुए। पहले भी सौरव अपने व्लॉग में इस बात का जिक्र कर चुके थे कि शादी बेहद ही सिंपल तरीके से होगी। सीक्रेट लोकेशन पर की जाएगी। जहां परिवार के ही लोग मौजूद रहेंगे। सौरव जोशी और अवंतिका दोनों के परिवार वाले सुबह से ही टिहरी के तपोवन रिसॉर्ट पहुंच रहे थे। कुमाउनी रीति-रिवाजों के साथ दोनों शादी के बंधन में बंधे। विवाह में लोक संस्कृति की छाप साफ नजर आई। ढोल-दमाऊ, परंपरागत ‘छोलिया’ शैली के स्थानीय गीतों ने माहौल को इमोशनल बना दिया। बताते चलें कि सौरव के चचेरे भाई कुनाली भी शादी में शामिल हुए। वो अक्सर उनके व्लॉग में नजर आते रहते है। शादी की लोकेशन को गोपनीय रखा गया। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में यूट्यूबर को धमकी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया गया। दुल्हन की तरफ से पांच लोग, तो वहीं दूल्हे की तरफ से दस लोग शादी में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *