उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव,गणेश गोदियाल को पुनः प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी
पार्टी के 27 संगठनात्मक जिलों के साथ ही नगर अध्यक्ष पद पर पदाधिकारियों की घोषणा
देहरादून । आगामी 2027 के विस चुनाव से पूर्व उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। कांग्रेस आलाकमान ने आखिरकार लम्बे विचार विमर्श के बाद राज्य में गणेश गोदियाल को एक बार पुनः प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी है। वह इससे पूर्व अगस्त 2021 से लेकर मार्च 2022 तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी निभा चुके हैं। इसके साथ ही प्रीतम सिंह को अभियान समिति का अध्यक्ष व डा. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंध समिति की कमान सौंपी गई है। संगठन का प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व देख रहे करन माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। पार्टी के 27 संगठनात्मक जिलों के साथ ही नगर अध्यक्ष पद पर पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।अखिल भारतीय कांर्ग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किये गये नामों के अनुसार अल्मोड़ा जनपद का जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, बागेंश्वर का अर्जुन चन्द्र भट्ट, चंपावत का चिराग सिंह फर्त्याल, रानीखेत का दीपक किरौला, रूद्रप्रयाग का कुलदीप केडारी, उत्तरकाशी का प्रदीप सिंह रावत, नैनीताल का राहुल छिमवाल, पिथौरागढ़ का मुकेश पंत, उधमसिंह नगर का हिमांशु गाबा, चमोली का सुरेश डिमरी, देवप्रयाग का उत्तम असवाल, हरिद्वार ग्रामीण का बालेश्वर सिंह, कोटद्वार का विकास नेगी, पछवादून का संजय किशोर, परवादून का मोहित उनियाल, पौड़ी गढ़वाल का विनोद सिंह नेगी, डीडीहाट का मनोहर सिंह, पुरोला का दिनेश चौहान, रूढ़की का फुरकान अहमद, टिहरी गढ़वाल का मुरारीलाल खंडवाल, उत्तरकाशी का प्रदीप सिंह रावत अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त देहरादून सिटी के लिए जसविन्दर सिंह गोगी, हल्द्वानी सिटी में गोबिन्द सिंह बिष्ट, काशीपुर सिटी में अलका पाल, रूद्रपुर सिटी में ममता रानी, हरिद्वार सिटी अमन गर्ग, कोटद्वार सिटी में मीना देवी, रूढ़की सिटी राजेन्द्र कुमार चौधरी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
