देहरादून में होगा कॉमेडी फेस्टिवल का आयोजन : कॉमेडी के सुपरस्टार सुनील ग्रोवर, जाकिर खान, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर, चिंकी मिंकी, गोपाल दत्त और परितोष त्रिपाठी के लाइव शो होंगे
देहरादून। भारतीय कॉमेडी के सुपरस्टार अपनी हास्य-व्यंग और विनोदपूर्ण आतिशबाजी से देहरादून को रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 3 दिवसीय डेरा कॉमेडी फेस्ट में सुनील ग्रोवर, जाकिर खान, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर, चिंकी मिंकी, गोपाल दत्त और परितोष त्रिपाठी के लाइव शो होंगे। यह पहली बार है जब बेहद लोकप्रिय द कपिल शर्मा शो की टीम एक ही फेस्टिवल में शामिल होगी। सुनील ग्रोवर ने अमिताभ बच्चन, गुलजार और कपिल देव जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की अपनी अद्भुत नकल के साथ कॉमेडी प्रेमियों के बीच अपनी खघस जगह बनाई है। कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपने श्धरम-सनीश् एक्ट्स से हमेशा दर्शकों को हँसा हँसाकर लोटपोट कर देते हैं। जाकिर खान ने हाल ही में न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में शो करने वाले पहले हिंदी कलाकार बनकर इतिहास रचा है, और स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में संभवतः उनके सबसे ज्यादा प्रशंसक हैं। गोपाल दत्त एक मंझे हुए अभिनेता हैं, जिनका म्यूजिकल कॉमेडी शो बेहद लोकप्रिय है। जुड़वाँ बहनें चिंकी मिंकी जिस तरह से एक साथ बोलती हैं, वह अपने आप में अनोखा है, जबकि राजीव ठाकुर अपने हास्यपूर्ण वन-लाइनर्स के लिए मशहूर हैं। पारितोष त्रिपाठी टेलीविजन कार्यक्रमों में अपनी मजेदार हरकतों के लिए जाने जाते हैं और हास्य कविताएँ भी सुनाते हैं। डेरा कॉमेडी फेस्ट का उद्घाटन उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री, श्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे, और इस अवसर पर राज्य के प्रमुख अभिनेताओं जैसे सुधांशु पांडे, शिवांगी जोशी, वरुण बडोला, हिमानी शिवपुरी, बृजेंद्र काला, श्रुति पंवार, अंजलि तत्रारी, स्वाति सेमवाल, अभिलाष थापलियाल, प्रियांशु पैन्यूली, सुनीता राजवार और हेमंत पांडे को सम्मानित भी करेंगे। डेरा कॉमेडी फेस्ट को भरत कुकरेती द्वारा रचा और क्यूरेट किया गया है, जो ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’, और श्द कपिल शर्मा शोश् जैसे सबसे लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रमों के लेखक-निर्देशक रहे हैं।
